Hardoi: क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष पर पत्रकारों व महिलाओं से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप। 

थाना हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम दिउसीपुर में बुधवार को प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई

Jan 8, 2026 - 11:30
100 Views
Hardoi: क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष पर पत्रकारों व महिलाओं से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप। 
क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष पर पत्रकारों व महिलाओं से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप। 

हरपालपुर (हरदोई)। थाना हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम दिउसीपुर में बुधवार को प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई थी। मौके पर क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह एवं सांडी थाना प्रभारी राकेश यादव भी उपस्थित थे।

इस कार्रवाई के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप है कि मौके पर मौजूद पत्रकारों को हटाने के लिए थानाध्यक्ष राकेश यादव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पत्रकारों को जबरन मौके से हटाने का प्रयास किया गया, जिससे पत्रकारों में आक्रोश फैल गया।

वहीं वायरल वीडियो में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह पर महिलाओं के बीच आपत्तिजनक व अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने और धमकाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। महिलाओं के साथ इस तरह के व्यवहार से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

एक ओर सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार पदों पर तैनात अधिकारियों द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर जनपद भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। विभिन्न पत्रकार संगठनों ने इस मामले में थानाध्यक्ष के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिले के उच्च अधिकारी मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है।

Also Read- Varanasi : दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए फिर शुरू हुई तोड़फोड़ कार्रवाई, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने बढ़ाई तेजी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow