Udham Singh Nagar News: सिविल जज सुमन भंडारी ने महिलाओं को योन उत्पीड़न की जानकारी दी। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन अधिनियम-2013 की जागरूकता शिविर...

Jun 10, 2025 - 15:44
56 Views
Udham Singh Nagar News: सिविल जज सुमन भंडारी ने महिलाओं को योन उत्पीड़न की जानकारी दी। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन अधिनियम-2013 की जागरूकता शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में तहसील विधिक सेवा समिति बाजपुर सचिव सिविल जज सुमन भंडारी ने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम-2013 विषय पर महिलाओं को जानकारी दी।

Also Read- UK News: भाजपा राज में विकास-विहीन उत्तराखंड शासनिक-प्रशासनिक जाम में फँस गया- यशपाल आर्य

पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने बाली निःशुल्क विधिक सेवाओं व नालसा निःशुल्क हेल्पलाइन न० 15100 जानकारी दी।इस मौके पर सीएमएस डॉ०पी०डी० गुप्ता, डॉक्टर तैयब, डॉ०राशिदा,डॉ०महेन्द्र सिंह जयसबाल,रीना, रंजीत, गीता शर्मा, डॉक्टर आकांक्षा, सरोज, संगीता,प्रकाश बचखेती,एडवोकेट इकबाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow