UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर और बस्ती में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं...

May 2, 2025 - 10:12
34 Views
UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर और बस्ती में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।
  • सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
  • सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल दिए जाने के दिए निर्देश

 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बस्ती और गोरखपुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Also Read- Lucknow News: जनपद उन्नाव के पर्यटन विकास हेतु 887.92 लाख रुपये की 04 परियोजनाएं स्वीकृत।

उन्होंने दिवगंतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow