Lucknow News: जनपद उन्नाव के पर्यटन विकास हेतु 887.92 लाख रुपये की 04 परियोजनाएं स्वीकृत। 

जनपद उन्नाव में अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जन्मस्थली पर बहुउद्देशीय हॉल एवं सुविधाएं विकसित की जायेंगी - जयवीर सिंह

May 2, 2025 - 10:05
70 Views
Lucknow News: जनपद उन्नाव के पर्यटन विकास हेतु 887.92 लाख रुपये की 04 परियोजनाएं स्वीकृत। 

लखनऊ: पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद उन्नाव के लिए 887.92 लाख रुपये की 04 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं के निर्माण का कार्य उ0प्र0 राज्य पर्यटन विकास निगम लि0 को सौंपा गया है। इससे संबंधित आवश्यक शासनादेश भी जारी करा दिये गये हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर उन्नाव जनपद में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद जी की जन्मस्थली बदरका जनपद उन्नाव में 618.44 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देशीय हॉल एवं अन्य सुविधाएं का विकास किया जायेगा। इस परियोजना हेतु 02 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।

Also Read- Lucknow News: समाज के पिछड़ो, वंचितों व गरीबों को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर रही है डबल इन्जन सरकार- केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)

इसी प्रकार उन्नाव सदर के विकास खण्ड सरोसी स्थित मानदेवी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 92.12 लाख रुपये, पुरवा में बिछिया जालिपा देवी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 102.90 लाख रुपये तथा उन्नाव के सफीपुर विकासखण्ड में तैलहैही माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 74.90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow