सीएम योगी का दिखा पक्षी-प्रेम, साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद क्रूज़ से सतुआ बाबा गोशाला डोमरी में चल रहे श्रीशिव महापुराण कथा में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया..

By INA News Desk
Nov 25, 2024 - 21:30
75 Views
सीएम योगी का दिखा पक्षी-प्रेम, साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना
Advertisement
Advertisement

सार-

  • गंगा में क्रूज पर सवार होकर जल मार्ग से डोमरी गए मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री की पशु-पक्षियों से प्रेम की बानगी फिर दिखी
  • हर वर्ष ठंड में गंगा में सैकड़ों मील की यात्रा करके विदेश से काशी पहुँचते हैं साइबेरियन पक्षी

By INA News Varanasi.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पशु-पक्षियों से प्रेम करने की बानगी एक बार फिर काशी में दिखी। क्रूज पर सवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेश से आये मेहमानों को गंगा में यात्रा के दौरान दाना खिलाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद क्रूज़ से सतुआ बाबा गोशाला डोमरी में चल रहे श्रीशिव महापुराण कथा में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया।

साइबेरियन पक्षी हर वर्ष ठण्ड के मौसम में गंगा में दिखाई देते हैं। यह पक्षी सैकड़ों मील की यात्रा करके विदेश से यहां आते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत पंडित प्रदीप मिश्र की कथा में डोमरी पहुंचे। उन्होंने इसके लिए जल मार्ग का सहारा लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement