Hardoi News: पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारी के पुत्र के निधन पर शोक जताया । 

एडवोकेट शौर्यवर्धन सिंह चौहान के 34 वर्षीय पुत्र वैभव सिंह का लखनऊ के पीजीआई में रविवार की सुबह इलाज के दौरान....

Nov 10, 2024 - 19:10
44 Views
Hardoi News: पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारी के पुत्र के निधन पर शोक जताया । 

हरदोई । शहर के सीएसएन कालेज में छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे लखनऊ रोड निवासी एडवोकेट शौर्यवर्धन सिंह चौहान के 34 वर्षीय पुत्र वैभव सिंह का लखनऊ के पीजीआई में रविवार की सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। वैभव के निधन की खबर मिलते ही पूर्व छात्र पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई एडवोकेट चौहान के पुत्र के अन्तिम दर्शन के लिए उनके आवास की ओर चल पड़ा। 

लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ सपा नेता अनिल सिंह वीरू ने पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारीयों/छात्र नेताओं के के सिंह, अरुण श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा,इंस्पेक्टर सिंह,माया प्रकाश मिश्रा, केके दीक्षित,पदम सिंह चंदेल, विवेक सिंह चौहान,अनुज प्रताप सिंह विकास, लालजीत सिंह टीनू, अभिषेक दिक्षित,मोहम्मद सलीम,मोहम्मद अदनान,राहुल सिंह चौहान,उदित प्रताप सिंह, एडवोकेट कीर्तवर्धन सिंह, विनय वर्मा, प्रदीप अवस्थी, पुष्प मिश्रा  के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा का शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Also read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने लिया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारिया का जायजा।

इसके बाद सभी साथी शोक संवेदना व्यक्त करने एडवोकेट चौहान के घर पहुंचे और शोक संतृत्प्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow