हरदोई में भू-माफियाओं के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध मार्च, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप। 

Hardoi: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में प्रशासनिक संरक्षण में भू-माफियाओं द्वारा ट्रस्ट, तालाबों और नजूल की बेशकीमती जमीनों की अवैध बिक्री के खिलाफ निवर्तमान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी

Aug 25, 2025 - 18:44
59 Views
हरदोई में भू-माफियाओं के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध मार्च, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप। 
हरदोई में भू-माफियाओं के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध मार्च, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप। 

Hardoi: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में प्रशासनिक संरक्षण में भू-माफियाओं द्वारा ट्रस्ट, तालाबों और नजूल की बेशकीमती जमीनों की अवैध बिक्री के खिलाफ निवर्तमान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक "हरदोई SDM जवाब दो" के नारे लगाते हुए विरोध मार्च निकाला और नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं हरदोई सदर विधानसभा से कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि योगी सरकार में प्रशासनिक संरक्षण में भू माफियाओं ने बेच दी ट्रस्ट तालाबों और नजूल की जमीनें।मुख्यमंत्री के आदेशों को हवा में उड़ाते हुए हरदोई प्रशासन भू माफियाओं के साथ मलाई खाने में मगन है। भू माफियाओं के इस कदर हौसले बुलंद हैं कि उनके द्वारा स्वयं जिलाधिकारी की ट्रस्टीशि व उनकी अध्यक्षता वाली बेशकीमती जमीनें बेचकर उन जमीनों से संबंधित पत्रावलियां भू लेख से गायब कर दी गईं।हरदोई देहात व शहर के डेढ़ दर्जन तालाब फर्जी विरासत आदि दर्ज कराकर भू माफियाओं ने बेच दिए जिसकी वजह से आज हरदोई के नागरिक जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं।

हरदोई नगर पालिका अंतर्गत नजूल की बेशकीमती जमीनें भू माफियाओं ने बेच दीं।इन सभी प्रकरणों की शिकायतें भी जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक की गईं मगर जाँचों को  हरदोई सदर तहसील स्तर पर दबा दिया गया।अगर भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो निवर्तमान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकता शिकायतकर्ता व पीड़ितों के साथ 15 दिनों के बाद लखनऊ जीपीओ गाँधी प्रतिमा पर सत्याग्रह पर बैठेंगे।

विरोध मार्च में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, साधू सिंह, डॉ. अजीमुश्शान, निवर्तमान जिला महासचिव सुरेंद्रपाल सिंह यादव, श्रीराम अनिल, ज्ञानेंद्र यादव, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, निकेश सिंह यादव, अकील खान, शैलेंद्र वर्मा, कमल सिंह, शकील खान, गुड्डू मिश्रा, रवींद्र मिश्रा, शहनवाज अली, शिव कुमार राठौर, अभिषेक सिंह यादव, देव शर्मा, यूसुफ खान, पंकज पाल, श्रीप्रकाश मिश्रा, संजय कुमार सिंह, बृजेश कुमार, राम सागर, अयान खान, महबूब, अनिकेत, अचल पाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Also Read- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक: समस्याओं के त्वरित समाधान, निवेश मित्र पोर्टल और बुनियादी ढांचे पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow