जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक: समस्याओं के त्वरित समाधान, निवेश मित्र पोर्टल और बुनियादी ढांचे पर जोर। 

Hardoi: शासन की मंशानुरूप उद्योगपतियों व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के क्रम में आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु

Aug 25, 2025 - 17:27
 0  61
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक: समस्याओं के त्वरित समाधान, निवेश मित्र पोर्टल और बुनियादी ढांचे पर जोर। 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक

Hardoi: शासन की मंशानुरूप उद्योगपतियों व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के क्रम में आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों/व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराया जाये। बिलग्राम रोड पर इंडस्ट्रियल फीडर का कार्य तेजी से पूरा किया जाये।

व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा देवी इंटर कॉलेज से शुगर मिल तक स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य पूर्ण किया जाये। जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाये। आवास विकास कॉलोनी से सर्कुलर रोड तक सड़क की मरम्मत करायी जाये। शहर से अनुपयोगी जर्ज़र विद्युत पोल हटवाए जाएं। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने सभी का आभार जताया और कहा कि वह हमेशा उद्योग व व्यापार प्रतिनिधियों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, सम्बंधित अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Read- हैदराबाद में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या, पति ने काटे शरीर के टुकड़े, मुसी नदी में फेंके, धड़ घर से बरामद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।