Crime News: दंपत्ति की डायन होने के शक में की गई हत्या, सुनसान इलाके में मिले शव। 

बिहार के जमुई जिले से हैरान परेशान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक दंपत्ति की इसलिए हत्या कर दी गई कि...

Mar 18, 2025 - 12:13
63 Views
Crime News: दंपत्ति की डायन होने के शक में की गई हत्या, सुनसान इलाके में मिले शव। 

बिहार में एक बुजुर्ग दंपत्ति की डायन होने की शक में उनकी हत्या कर दी गई। दंपत्ति के शव सुनसान इलाके में पाए गए। घटना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया।

  • बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या से इलाके में फैली सनसनी

बिहार के जमुई जिले से हैरान परेशान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक दंपत्ति की इसलिए हत्या कर दी गई कि उन पर लोगों को डायन होने का शक था। इस घटना से परिवार के लोग काफी सदमे में है। मामले को लेकर बताया गया की घटना जमुई के झाझा थानाक्षेत्र क चिल्को गांव की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो लोगों के सुनसान इलाके में मृत अवस्था में शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलती ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जहां देखा गया कि दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई थी। घटना के बारे में दंपत्ति के परिवार के लोगों को जानकारी दी गई।

  • दंपत्ति पर डायन होने का था शक

घटना को लेकर पुलिस की अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो लोगों के शव सुनसान इलाके में पाए गए थे। दोनों की पहचान की गई तो एक का नाम 75 वर्षीय जागेश्वर भुल्ला और उनकी पत्नी 63 वर्षीय जासो देवी से हुई। मृतक के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके के मसान घाट के रहने वाले अशोक भुल्ला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके माता-पिता की हत्या की है।

Also Read- Crime News: आरोपी ने विधायक को दी 3 दिन में मारने की धमकी, पुलिस ने दिया एक्शन कर लिया गिरफ्तार।

बताया गया कि अशोक भुल्ला के परिवार में एक व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा था और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अशोक के परिवार के लोग शक जता रहे थे कि दंपत्ति ने उनके परिवार के लोगों पर जादू टोना कराया हुआ है। इसी के चलते मेरे माता-पिता की हत्या कर दी गई। वही इस घटना को लेकर पुलिस की अधिकारी का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिए जा रहा है जांच पड़ताल की जा रही है जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow