Sitapur News Today: दरगाह बड़े मखदूम साहब में तीन दिवसीय 526वां उर्स सम्पन्न, बुजुर्गों की शिक्षा और उपदेशों का कड़ाई से पालन करें: शोएब मियां
दरगाह आलिया सादिया में हजरत बड़े मखदूम साहब का तीन दिवसीय 526 वां उर्स कल अंतिम फातेहा के बाद देर
संदीप चौरसिया की रिपोर्ट सीतापुर
खैराबाद/ सीतापुर स्थानीय दरगाह आलिया सादिया में हजरत बड़े मखदूम साहब का तीन दिवसीय 526 वां उर्स कल अंतिम फातेहा के बाद देर रात समाप्त हो गया। दिन में कुल शरीफ के समय उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सज्जादा नशीन नजमुल हसन शोएब मियां ने कहा कि आज हमने अल्लाह और उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शिक्षा और उनके आदेशों-उपदेशों को पूरी तरह से भुला दिया है, इसी वजह से हम परेशान हैं। हम नमाज से कोसों दूर होते जा रहे हैं। हमें नमाज की पाबंदी अनिवार्य रूप से करनी चाहिए, औलिया अल्लाह से सच्ची मोहब्बत करें तभी कामयाबी हासिल होगी।
इसके पश्चात सज्जादा नशीन के सुपुत्र मौलाना हसन साकिब तय्यब उस्मानी ने मुल्क में अमन-शांति की दुआ की। इससे पूर्व दोपहर दो बजे बड़े मखदूम साहब की हस्तलिखित पुस्तक मजमूउस सुलूक जो फारसी लिपि में थी, उसका अनुवाद उर्दू भाषा में किया गया, उसके दूसरे भाग का विमोचन भी किया गया। पहले भाग का विमोचन 2016 में किया जा चुका है। इस तीन दिवसीय उर्स में पूरे जनपद से आए तमाम श्रद्धालुओं ने शिरकत की। समापन अवसर पर उपस्थित सज्जादगान में सैय्यद आतिफ अली दानिशी, राशिद अली मीनाई, समदी फारूकी, अफजाल फारूकी, हाजी सैय्यद फुरकान वहीद हाशमी, सैय्यद मदनी मियां, सैय्यद गयास मियां, एजाज हसन खान एडवोकेट, सैय्यद तारिक अहमद किरमानी, मुतवल्ली डॉ. सैय्यद आसिफ अली रहीमाबाद, तथा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी सैय्यद आमिर रिजवी, सेक्रेटरी जावेद मुस्तफा टीटू खान, इस्तेफा अली खां, हाजी साद फारूकी, सैय्यद मोईन अलवी के अलावा सैय्यद नवेद असलम हाशमी, सैय्यद मुजफ्फर अली, डॉ. कामिल सिद्दीकी, सैय्यद रफी बकाई, सैय्यद फरजान हाशमी, सैय्यद फरहान मियां, सैय्यद फरमान मियां, सैय्यद जुगनू किरमानी, अवासफ अहमद, समर अहमद, अतीक अहमद आदि उपस्थित रहे। अंत में शोएब मियां ने सभी हाजरीन का शुक्रिया अदा किया।
What's Your Reaction?







