हरदोई के प्रमुख चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की मांग, मंत्री व विधायक को सौंपा प्रस्ताव

महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने हरदोई में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित

Jul 3, 2026 - 12:43
42 Views
हरदोई के प्रमुख चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की मांग, मंत्री व विधायक को सौंपा प्रस्ताव
हरदोई के प्रमुख चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की मांग, मंत्री व विधायक को सौंपा प्रस्ताव

हरदोई: महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने हरदोई में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशु से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांग की कि जनभावनाओं को देखते हुए प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दिलाई जाए।

राजवर्धन सिंह परमार ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के गौरव और वीरता के प्रतीक रहे हैं तथा उनके सम्मान में हरदोई शहर के किसी प्रमुख चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने परिवहन मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें केवल प्रतिमा लगाने के लिए उचित स्थान और प्रशासनिक अनुमति प्रदान कर दी जाए, जबकि प्रतिमा निर्माण और स्थापना का पूरा कार्य वह स्वयं अपने निजी संसाधनों एवं जनसहयोग से संपन्न कराएंगे।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है, इसलिए आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से परिचित कराने के लिए उनकी प्रतिमा की स्थापना आवश्यक है। इस विषय को लेकर मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशु ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हरदोई के किसी प्रमुख चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में जनभावनाओं और क्षेत्र की मांग का उल्लेख करते हुए इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति दिए जाने की अपील की है।

महाराणा प्रताप सेना के पदाधिकारियों और समर्थकों ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी लखनऊ मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह राजा ने कहा शासन प्रशासन अगर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को लगने के लिए अन देखा करेंगी तो महाराणा प्रताप सेना ज्ञापन देने व धरना प्रदर्शन का भी काम करेंगी इस मोके पर मंडल उपाध्यक्ष  रितेश सिंह बहर , जिला उपाध्यक्ष  सचिन श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष रितेस सिंह, मंडल महामंत्री अंकुर सिंह तोमर, आदि.

Also Click : Saharanpur Triple Talaq Case: सहारनपुर में महिला ने पति पर लगाया जबरन हलाला और तीन तलाक का आरोप, SSP से शिकायत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow