Deoband : 156 घंटे के महासफाई अभियान ने बदली नगर की रंगत
अभियान के तहत दिन और रात नगर के सभी प्रमुख रास्तों, नालों और नालियों की सफाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य न केवल शहर की स्वच्छता को बढ़ावा दे
देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर 156 घंटे का महासफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर में सड़क, नाले और नालियों की सफाई की गई, साथ ही लोगों से कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने का आह्वान किया गया। इससे नगर की रंगत बदली हुई नजर आई।
अभियान के तहत दिन और रात नगर के सभी प्रमुख रास्तों, नालों और नालियों की सफाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य न केवल शहर की स्वच्छता को बढ़ावा देना था, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना भी था। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वह कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें और सफाई का विशेष ध्यान रखें। सफाई खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार और सभासद प्रतिनिधि शराफत मलिक ने कहा कि इस महासफाई अभियान का लक्ष्य केवल सफाई करना नहीं है, बल्कि यह लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच बदलने का भी प्रयास है। इस मौके पर सफाई नायक रईस अब्बासी, मोबीन, शैंकी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











