Deoband : देवबंद में डीआईजी अभिषेक सिंह ने किया फ्लैगमार्च, असामाजिक तत्वों को दिया संदेश

कोतवाली से शुरु हुआ फ्लैगमार्च मेन बाजार, हनुमान चौक, सरसटा बाजार, दारुल उलूम और खानकाह से होते हुए दारुल उलूम पुलिस चौकी पर पहुंचा। डीआईजी अभिषेक सिं

Sep 27, 2025 - 22:53
 0  24
Deoband : देवबंद में डीआईजी अभिषेक सिंह ने किया फ्लैगमार्च, असामाजिक तत्वों को दिया संदेश
Deoband : देवबंद में डीआईजी अभिषेक सिंह ने किया फ्लैगमार्च, असामाजिक तत्वों को दिया संदेश

देवबंद। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीआईजी अभिषेक सिंह ने शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ नगर में फ्लैगमार्च किया, असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया यदि माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।कोतवाली से शुरु हुआ फ्लैगमार्च मेन बाजार, हनुमान चौक, सरसटा बाजार, दारुल उलूम और खानकाह से होते हुए दारुल उलूम पुलिस चौकी पर पहुंचा। डीआईजी अभिषेक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए। यदि कोई भी व्यक्ति या समूह शांतिभंग करने का प्रयास करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।बताया कि फ्लैगमार्च का उद्देश्य न सिर्फ असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना था बल्कि नागरिकों में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करना था। अभिषेक सिंह ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वह अपराधियों से सख्ती से निपटें, किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक को बर्दाश्त न करें। इस मौके पर सीओ अभितेष सिंह, इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : झांसी के सीपरी बाजार में ज्वेलरी शॉप से 50 हजार की सोने की अंगूठी चोरी, शातिर जोड़े ने CCTV के सामने रची साजिश, पुलिस तलाश में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow