Saharanpur : सहारनपुर परिक्षेत्र में आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए डीआईजी अभिषेक सिंह ने की ऑनलाइन बैठक
बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी त्योहारों को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं। इसके लिए कानून और शांति व्यवस्था पर लगातार नजर
सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र के तीनों जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून और शांति व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की।
बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी त्योहारों को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं। इसके लिए कानून और शांति व्यवस्था पर लगातार नजर रखें। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की सख्त तैनाती सुनिश्चित करें। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक योजना तैयार कर लागू करें।
इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी मजबूत करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री के फैलाव पर कड़ी नजर रखें। सभी अधिकारी खुद अपने क्षेत्रों में घूमकर कानून व्यवस्था पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करें।
What's Your Reaction?









