देवबंद बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू टिकैत आक्रामक, कार्यप्रणाली न सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी

देवबंद में भाकियू टिकैत ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। उत्पीड़न न रुकने पर संगठन ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

By INA News Desk
Aug 4, 2026 - 22:32
82 Views
देवबंद बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू टिकैत आक्रामक, कार्यप्रणाली न सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी
Advertisement
Advertisement

देवबंद: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने देवबंद विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमार ने विभाग की कार्यशैली पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि सच बोलने वालों और पत्रकारों को झूठे मामलों में फंसाकर आवाज दबाने का प्रयास कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, तो किसान संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।

ललित कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा लगातार मनमानी की शिकायतें मिल रही हैं। यदि उत्पीड़न और अनुचित गतिविधियों पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श कर जिले में बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने दोहराया कि उनका संगठन किसानों, आम नागरिकों और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पारदर्शी व्यवस्था लागू नहीं की गई, तो शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

Also Click : यूपी में छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित, नोडल अधिकारी किए जाएंगे तैनात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement