Hardoi Kisan Diwas: हरदोई में किसान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने विद्युत, सिंचाई और कृषि विभाग को दिए कड़े निर्देश

हरदोई में आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी ने बिजली, सिंचाई और कृषि विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

Jul 23, 2026 - 00:48
23 Views
Hardoi Kisan Diwas: हरदोई में किसान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने विद्युत, सिंचाई और कृषि विभाग को दिए कड़े निर्देश

Hardoi Kisan Diwas: हरदोई में किसान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने विद्युत, सिंचाई और कृषि विभाग को दिए कड़े निर्देश

विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन, सिंचाई व्यवस्था, सहकारी समितियों के पुनरुद्धार और आधुनिक कृषि तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि ग्रामीण क्षेत्रों में नए बिजली कनेक्शन लेने पर यदि बिजली लाइन से घर की दूरी 300 मीटर तक है, तो उपभोक्ताओं को मुफ्त केबल दी जाएगी। इसके लिए निर्धारित कनेक्शन शुल्क 5000 से 8000 रुपये जमा करना होगा। अधिकारियों को जर्जर तार और टूटे पोल तुरंत बदलने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सिंचाई विभाग को नहरों की पटरियों की मरम्मत कराने और कुलाबों तथा नालों में टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने को कहा गया। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ फ्लोरीकल्चर, ड्रैगन फ्रूट, एवोकैडो, मशरूम और केले की खेती जैसी आधुनिक पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी गई।

उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सरकार दलहनी और तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए बीज अनुदान पर दे रही है। दलहनी फसलें मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि एआईएफ के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चन्द्र पाठक ने आश्वस्त किया कि बंद पड़ी और जर्जर सहकारी समितियों के जीर्णोद्धार के लिए बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों ने शाम के समय बिजली कटौती रोकने, सड़कों की पटरियों की सफाई कराने और पुरानी समितियों को चालू कराने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने और अगली बैठक में निस्तारण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : यूपी में दिव्यांगजनों को दुकानों के आवंटन में मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण, राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में कई बड़े फैसले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow