Deoband : कोर्ट में अधिकारी और अधिवक्ता के बीच टकराव, एक ने लगाया अभद्रता तो दूसरे ने रिश्वत का आरोप

अधिवक्ता नरेश कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि एक पुराने मामले में समझौता कराने के बदले अभियोजन अधिकारी रिश्वत मांग रहे थे। रिश्वत न दे

Apr 10, 2026 - 21:32
 0  6
Deoband : कोर्ट में अधिकारी और अधिवक्ता के बीच टकराव, एक ने लगाया अभद्रता तो दूसरे ने रिश्वत का आरोप
Deoband : कोर्ट में अधिकारी और अधिवक्ता के बीच टकराव, एक ने लगाया अभद्रता तो दूसरे ने रिश्वत का आरोप

देवबंद न्यायालय में अभियोजन अधिकारी और एक अधिवक्ता के बीच तीखी झड़प का मामला सामने आया है। अभियोजन अधिकारी मनोज कुमार ने जज को पत्र लिखकर सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मनोज कुमार का कहना है कि जब वह एक मुकदमे में गवाही दर्ज कर रहे थे, तभी अधिवक्ता नरेश कुमार ने कागजी कार्रवाई को लेकर उनके साथ गाली-गलौज और बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर अधिवक्ता मारपीट पर उतारू हो गए, जिससे अदालती कामकाज में बाधा आई और वहां मौजूद अन्य वकीलों को बीच-बचाव करना पड़ा। अधिकारी ने इस व्यवहार को अपना अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर, अधिवक्ता नरेश कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि एक पुराने मामले में समझौता कराने के बदले अभियोजन अधिकारी रिश्वत मांग रहे थे। रिश्वत न देने के कारण ही उन्हें इस तरह के झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। कोर्ट परिसर में हुए इस विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है और अब प्रशासन इस मामले की सच्चाई जानने की कोशिश कर रहा है।

Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow