Deoband : मानव कल्याण मंच ने 87 जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चश्मे बांटे
विशिष्ट अतिथि और शिव शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अजय वर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। संस्था के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि मंच हमेशा गरीबों की मदद के लिए तैयार रहता है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष सुशील कर्ण
देवबंद की सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच के तत्वावधान में निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें देखने में कोई परेशानी न हो।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दून वैली पब्लिक स्कूल की मैनेजर सुमन सिंघल शामिल हुईं। उन्होंने संस्था की कोशिशों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। विशिष्ट अतिथि और शिव शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अजय वर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। संस्था के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि मंच हमेशा गरीबों की मदद के लिए तैयार रहता है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।
संस्था के अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में महिला मंडल की संयोजिका शशि गूगलानी और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। पूजा छाबड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान राजू सैनी, जितेंद्र कश्यप, प्रमोद मित्तल, लोकेश वत्स, सुनील बंसल, ममता वर्मा और सीमा गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद रहे। चश्मा पाकर लाभार्थियों ने संस्था का आभार जताया।
Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ
What's Your Reaction?


