Deoband : नहीं हुए चांद के दीदार,शनिवार को मनाई जाएगी ईद

ईद का चांद देखने के लिए बृहस्पतिवार की शाम इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में रुइयते हिलाल कमेटी (चांद देखने वाली कमेटी) की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें चांद दिखाई देने के लिए वि

Mar 19, 2026 - 21:38
48 Views
Deoband : नहीं हुए चांद के दीदार,शनिवार को मनाई जाएगी ईद
Deoband : नहीं हुए चांद के दीदार,शनिवार को मनाई जाएगी ईद

देवबंद। मुकद्दस रमजान माह पूरा होने के बाद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाया जाएगा। कयास लगाए जा रहे थे कि ईद 20 मार्च की होगी। लेकिन चांद नजर नहीं आने के बाद इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने 30वां रोजा रखे जाने का एलान किया।
ईद का चांद देखने के लिए बृहस्पतिवार की शाम इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में रुइयते हिलाल कमेटी (चांद देखने वाली कमेटी) की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें चांद दिखाई देने के लिए विभिन्न राज्यों में संपर्क किया गया। लेकिन कहीं से भी चांद दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई। दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने बताया कि कहीं से भी चांद दिखाई देने की गवाही नहीं मिली, इसलिए ईद-उल-फितर का त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा।

Also Click : Lucknow: 9 साल में बदला उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा, एक्सप्रेसवे से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तक ऐतिहासिक छलांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow