Deoband News: मेले में हुए कार्यक्रम में सुंदर भजन और आकर्षक झांकियों ने समा बांधा

मेला पंडाल में आयोजित श्रीराम जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने फीता काटकर और मंच उद्घाटन रचना वाल्मीकि ने मोमबत्ती जलाकर किया। भगवान राम का तिलक विजय गुप्ता, ...

Apr 18, 2025 - 22:51
 0  42
Deoband News: मेले में हुए कार्यक्रम में सुंदर भजन और आकर्षक झांकियों ने समा बांधा

By INA News Deoband.

देवबंद: नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में चल रहे श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में बृहस्पतिवार की रात्रि श्रीराम जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुंदर भजन और झांकियों ने सभी का मनमोह लिया।

Also Click: Deoband News: सरकार को बर्खास्त कर बंगाल में लागू किया जाए राष्ट्रपति शासन: साध्वी प्राची

मेला पंडाल में आयोजित श्रीराम जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने फीता काटकर और मंच उद्घाटन रचना वाल्मीकि ने मोमबत्ती जलाकर किया। भगवान राम का तिलक विजय गुप्ता, भगवान राम को माल्यार्पण विपिन भारतीय ने किया।कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से आई कृष्णा एंड ग्रुप ने सुंदर भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। भजन मंडली की शानदार भजनों की प्रस्तुतियों के चलते देर रात्रि तक लोग झूमते रहे। कार्यक्रम संयोजक रेखा भारद्वाज, सहसंयोजक अश्वनी गर्ग ने, हार्दिक गर्ग, अनुज राणा और सुलेख गर्ग ने सभी का आभार जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow