Deoband News : पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल, बरला-गोपाली मार्ग पर हुआ हादसा, ससुराल में जाने को घर से निकले थे
मृतक पत्नी और बच्ची को लेकर ससुराल जा रहा था। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रोहाना क्षेत्र के खुड्डा गांव निवासी सद्दाम शुक्रवार की शाम बाइक पर बेटी अरफा...
By INA News Deoband.
देवबंद : बरला-गोपाली मार्ग पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार सद्दाम (24) और उसकी बेटी अरफा (4) की मौत हो गई। जबकि सद्दाम की पत्नी शहनाज (26) घायल हो गई। मृतक पत्नी और बच्ची को लेकर ससुराल जा रहा था। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रोहाना क्षेत्र के खुड्डा गांव निवासी सद्दाम शुक्रवार की शाम बाइक पर बेटी अरफा और पत्नी शहनाज को लेकर तल्हेड़ी स्थित ससुराल जा रहा था। जब वह खुड्डा मार्ग से गोपाली के रास्ते पर पहुंचा तो सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
Also Click : Deoband News : अहमदाबाद विमान हादसा दिल को झकझोर देने वाला- मौलाना महमूद मदनी
इसमें तीनों घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सद्दाम और अरफा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी को मामूली चोट आने के कारण उपचार के बाद छुट्टी दे गई।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चालक पिकअप को छोड़ मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। शवों को मोर्चरी भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि सद्दाम गन्ना कोल्हू में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके दो बेटियां हैं। मृतक अरफा इनमें बड़ी थी।
- कहकर गया खुश रहना चाहिए, जिंदगी भर का गम दे गया
सद्दाम के पडोसी फैय्याज ने बताया कि जब सद्दाम ने बाइक घर से बाहर निकाली तो वह बाहर खड़ा था। उसे देख सद्दाम बोला कि जिंदगी में हमेशा खुश रहना चाहिए। उसके ठीक 20 मिनट बाद जिंदगी भर गम देने वाली उसकी मौत की खबर मिली।
What's Your Reaction?











