Deoband News : धीमी गति से चल रहा सड़क का काम, दुकानदार परेशान, लोगों को घरों में आने जाने में भी हो रही परेशानी

दुकानदार मो. आसिफ, रहमान, कुरबान, गाजी, अब्दुल रईस आदि का कहना है कि सड़क पर कार्य आरंभ होने के बाद से उनकी दुकानदारी ठप हो गई है। सड़क टूटी होने ...

Jun 19, 2025 - 00:28
 0  32
Deoband News : धीमी गति से चल रहा सड़क का काम, दुकानदार परेशान, लोगों को घरों में आने जाने में भी हो रही परेशानी

एक सप्ताह पूर्व आरंभ हुआ था दारुल उलूम मार्ग का निर्माण कार्य

By INA News Deoband.

देवबंद : दारुल उलूम मार्ग के निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है। दरअसल, नगर पालिका दारुल उलूम चौक से लेकर मस्जिद रशीदिया तक खराब हो चुकी सड़क का निर्माण करा रहा है। इसके लिए पिछले कई दिनों से सड़क को उ‌खाड़ा जा रहा है। लेकिन धीमी गति से कार्य होने के कारण यहां के दुकानदार परेशान हो गए हैं।

Also Click : Baitul News : प्रेम प्रसंग के चक्कर मे चली गई युवक की जान, प्रेमी संग फरार हो गई थी महिला, पुलिस ने किया 11 आरोपियों को गिरफ्तार

दुकानदार मो. आसिफ, रहमान, कुरबान, गाजी, अब्दुल रईस आदि का कहना है कि सड़क पर कार्य आरंभ होने के बाद से उनकी दुकानदारी ठप हो गई है। सड़क टूटी होने के कारण कोई ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच रहा है। जिस कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, उक्त मार्ग पर रहने वाले लोगों की भी यही शिकायत है कि सप्ताह भर गुजरने के बाद भी निर्माण कार्य शुरु होना तो दूर इससे पूरी तरह मलबा भी नहीं उठाया गया है। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य तेजी से कराए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow