UK News : सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की समीक्षा बैठक

मकवाना ने कहा कि नगर निकाय अधिकारी मृतक आश्रितों की नियुक्ति में संवेदनशीलता और विवेक का प्रयोग करे  तथा वास्तव में ज़रूरतमंद परिवारों को समायो...

Jun 13, 2025 - 23:43
 0  43
UK News : सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की समीक्षा बैठक

रिपोर्टर : आमिर हुसैन

By INA News Uttrakhand.

बाजपुर/ उधमसिंह नगर: उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने आज बाजपुर नगरबपालिका सभागार में पालिका के के मकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। दौरान स्वच्छता कर्मचारियों की समस्याओं, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पुनर्वास से संबंधित कई अहम निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये।

उन्होने सफाई कर्मचारियों की भर्ती व कल्याण पर जोर दिया। उन्होने आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को पीएफ व ईएसआई जैसे लाभ दिए जाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होने बैठक में निर्देश दिये कि सीवर व सैफ्टी टैंक का कार्य करने वाले कर्मियों का अनिवार्य पंजीकरण किया जाए ताकि उन्हें पुनर्वास योजनाओं का लाभ मिल सके।

Also Click : Deoband News : पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल, बरला-गोपाली मार्ग पर हुआ हादसा, ससुराल में जाने को घर से निकले थे

मकवाना ने कहा कि नगर निकाय अधिकारी मृतक आश्रितों की नियुक्ति में संवेदनशीलता और विवेक का प्रयोग करे तथा वास्तव में ज़रूरतमंद परिवारों को समायोजित किया जाए। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित कल्याणकारी एवं पुनर्वास योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बहुद्देशीय शिविरों के आयोजन के निर्देश दिये गए।

उन्होने कहा शिविरों में गोल्डन कार्ड, आयुषमान कार्ड भी बनाये जाये।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव ,प्रदेश मंत्री गौ रक्षा विभाग यशपाल राजहंस,मंडल महामंत्री बबलू गौतम,मन की बात के प्रमुख संदीप गुप्ता,रोहित,विनोद आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow