UK News: सरकार किसानों की 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि का जल्द करें निस्तारण: हरमिंदर सिंह लाडी

कहा कि मुख्यमंत्री को जल्द ही किसानों की भूमिका निस्तारण करना चाहिए। उन्होंने कहा किसानों को सरकार द्वारा इस बार धान लगाने की अनुमति नहीं दी गई ठीक है कोई बात नहीं किसानों ने धा..

Jun 10, 2025 - 23:24
 0  31
UK News: सरकार किसानों की 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि का जल्द करें निस्तारण: हरमिंदर सिंह लाडी

रिपोर्टर : आमिर हुसैन

By INA News Uttrakhand.

बाजपुर/ उधमसिंह नगर: उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर  सिंह लाडी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा किसानो की वर्ग 4 की भूमि कांग्रेस सरकार मैं राजस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य द्वारा भूमि का समय बढ़ाया गया था।अब राज्य में भाजपा सरकार है जिला उधम सिंह नगर के ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है।

उन्होंने कहा किसानों की भूमि का समय बढ़ाया जाए और वर्ग 4 की भूमि  का पैसा जमा करा कर भूमि को पक्का किया जाए इसके साथ ही सरकार को राजस्व भी मिलेगा। हर बार किसानों से कहा जाता है गन्ने  की फसल को बढ़ाओ लेकिन किसानों को गन्ने का मूल्य कम दिया जाता है किसानों का मूल्य 500 प्रति कुंतल कर दिया जाए और इसके साथ ही शुगर फैक्ट्री की रिपेयरिंग भी कराई जाए समय पर फैक्ट्री सही नहीं चल पाती है किसानों को भी और फैक्ट्री को भी बहुत नुकसान होता है।

Also Click: Lucknow News : विकसित कृषि संकल्प अभियान में 13वें दिन तक 15.55 लाख किसान हुए शामिल

उन्होंने कहा 20 गांव की 5838 एकड़ कृषि भूमि को लेकर किसानों द्वारा आंदोलन किया गया और मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के प्रतिनिधि मंडल को छह बार आश्वासन दिया गया कि तुम्हारी भूमि धरी के अधिकार किसानों को वापस दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री को जल्द ही किसानों की भूमिका निस्तारण करना चाहिए। उन्होंने कहा किसानों को सरकार द्वारा इस बार धान लगाने की अनुमति नहीं दी गई ठीक है कोई बात नहीं किसानों ने धान नहीं लगाया। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार की हमेशा आप नकल करते हो उत्तर प्रदेश में किसानों के ट्यूबवेल बिल माफ है तो राज्य के भी वाटर ट्यूबवेल बिल माफ किए जाएं। उन्होंने किसानों की तरफ से मुख्यमंत्री मांग रखते हुए कहा है कि किसानों की वर्ग 4 की भूमि सहित जितने भी पेंटिंग मामले हैं सरकार को जल्द ही किसानों के हित में निर्णय लेने चाहिए।

  • तिलक राज बेहड पर भाजपा से मिले होने के आरोप लगाए: हरमिंदर सिंह लाडी

उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर  सिंह लाडी ने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर भाजपा से मिले होने के आरोप लगाते हुए कहा गदरपुर विधानसभा सीट रुद्रपुर विधानसभा सीट बीजेपी से मिले होने के कारण कांग्रेस हारी। रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल को कांग्रेस में नहीं आने दिया जा रहा उनका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा राजकुमार ठुकराल के आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।आप  किच्छा विधानसभा के विधायक हो आप अपनी किच्छा देखो इसकी चिंता आप मत करो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने कहा विद्युत स्मार्ट मीटर तोड़कर नौटंकी की जा रही है सबसे ज्यादा किच्छा विधानसभा में विकास हो रहा है बीजेपी से मिले होने के कारण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow