Uttrakhand News: क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट बोले- गोली का जवाब गोलों से दे रही है भारतीय सेना, बाजपुर में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के माध्यम से भारत ने अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया। भारत ने आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवा....

May 18, 2025 - 21:50
 0  23
Uttrakhand News: क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट बोले- गोली का जवाब गोलों से दे रही है भारतीय सेना, बाजपुर में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्टर : आमिर हुसैन

By INA News Uttrakhand.

बाजपुर/ उधमसिंह नगर: भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा ब्लाॅक कार्यालय से प्रारम्भ होकर मुंडिया तिराहे तक आयोजित की गई, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, पूर्व सैनिकों सहित युवाओं एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ भाग लिया।

क्षेत्रीय सांसद व पूर्व केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने फिर से यह सिध्द किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है।

Also Click: Sambhal News: जिला मुख्यालय का मुद्दा फिर गरमाया, लोगों ने प्रदर्शन कर DM को ज्ञापन सौंपा

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के माध्यम से भारत ने अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया। भारत ने आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा। आज भारत की सेना गोली का जवाब गोलों से दे रही है। दर्जा मंत्री व पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत किसी भी आतंकी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और अब देश की सीमाओं की रक्षा अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से की जा रही है।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। PM नरेन्द्र मोदी ने पहले ही कहा था कि भारत के दुश्मनों को हम मिट्टी में मिला देंगे और यही हुआ। दर्जा गन्ना राज्यमंत्री स. मंजीत सिंह ‘राजू’ ने कहा कि भारत ने आतंकियों को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करेगा।उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी की स्पष्ट नीति और मजबूत नेतृत्व के कारण आज आतंकवाद के खिलाफ हम निर्णायक वार करने में सफल रहे हैं। गुरूद्वारा सिंह सभा बाजपुर के प्रधान स. कुलविन्दर सिंह किन्दा ने शौर्य सम्मान यात्रा को भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करने, उनको प्रोत्साहित करने की यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा इस बात का प्रतीक है कि आज हमारा देश PM मोदी के नेतृत्व में गोली का जवाब गोलों से देना जानता है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव ने कहा कि भारत अब सीधा एक्शन लेता है। भारत के सैनिकों की गोलियां अब आतंक, आतंकवाद और उनके आकाओं को नष्ट करने का कार्य करती है। इस मौके पर एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, अधिशासी अधिकारी मनोज दास, प्रभारी रजिस्ट्रार कानूनगो विपिन कुमार, लेखपाल दीपक चौहान, कुलदीप कुमार, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि राजकुमार, स. मेजर सिंह,उमा जोशी,कमल किशोर भट्ट, टिंकू तोमर, राकेश गुप्ता, ललित गर्ग,बिट्टू चौहान,सुशील वर्मा, गौरव शर्मा,योगेश मुनगली, कन्नू जोशी, वीरेन्द्र बिष्ट,रघुवीर सिंह,रिककी,नरेन्द्र चौधरी, सतीश तलवार आदि थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow