Deoband News: दो पक्षों में मारपीट-पथराव, महिला समेत सात घायल, कुत्ते को डंडा मारने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी मिलने पर भाजपा और भीम आर्मी के नेता घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। यहां भीम आर्मी समर्थकों और ब्राह्मण त्यागी समाज के लोगों के बीच हल्की झड़प भी हो....

By INA News Desk
May 18, 2025 - 22:12
81 Views
Deoband News: दो पक्षों में मारपीट-पथराव, महिला समेत सात घायल, कुत्ते को डंडा मारने को लेकर हुआ था विवाद
Advertisement
Advertisement

By INA News Deoband.

देवबंद: साधारणपुर गांव में कुत्ते को डंडा मारने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। कोतवाली क्षेत्र के साधरणपुर गांव शालू और पंडित रमेश शर्मा के बीच कुत्ते को डंडा मारने को लेकर कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान पथराव भी किया गया।

Also Click: Uttrakhand News: क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट बोले- गोली का जवाब गोलों से दे रही है भारतीय सेना, बाजपुर में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

इसमें एक पक्ष के आशुतोष शर्मा, सुमंत शर्मा, अरुण लता शर्मा और सोनू शर्मा समेत पांच लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से शालू और अभिजीत घायल हुए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कई लोगों को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी मिलने पर भाजपा और भीम आर्मी के नेता घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। यहां भीम आर्मी समर्थकों और ब्राह्मण त्यागी समाज के लोगों के बीच हल्की झड़प भी हो गई। लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हुआ है। गांव में स्थिति सामान्य है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, सख्त कार्रवाई होगी।-सागर जैन, एसपी देहात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement