UK News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, भांजा और पोता गंभीर रूप से घायल

बेल पड़ाव की रहने वाली सूखी (60) अपने भाई सतपाल के घर रामजीवनपुर बृहस्पतिवार को आई थी। शुक्रवार की सुबह सूखी अपने पोता रवि और भांजा अमित के साथ बा....

By INA News Desk
Jun 6, 2025 - 22:20
59 Views
UK News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, भांजा और पोता गंभीर रूप से घायल
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर : आमिर हुसैन

By INA News Uttrakhand.

उत्तराखंड- सुल्तानपुर पट्टी /उधमसिंह नगर: शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला का भांजा और पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर खड़े लोगों ने दोनो घायलों को सीएचसी बाजपुर में पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेजा। और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। बेल पड़ाव की रहने वाली सूखी (60) अपने भाई सतपाल के घर रामजीवनपुर बृहस्पतिवार को आई थी। शुक्रवार की सुबह सूखी अपने पोता रवि और भांजा अमित के साथ बाइक से घर को जा रही थी। कोसी काटा चौराहे पर पीछे से आ रहे 18 टायर डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला की मौके पर मौत हो गई। ओर रवि ओर अमित गंभीर घायल हो गए। मौके पर खड़े लोगों ने दोनो घायलों को सीएचसी बाजपुर भेज दिया। सूचना पर एसआई धीरेन्द्र परिहार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर ओर बाइक को कब्जे में ले लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement