Saharanpur: पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर। 

नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जननेता डॉ. सुशील चौधरी का गंगोह स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 78 वर्षीय डॉ. चौधरी तीतरो

Jan 19, 2026 - 15:20
71 Views
Saharanpur: पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर। 
पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर। 

सहारनपुर। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जननेता डॉ. सुशील चौधरी का गंगोह स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 78 वर्षीय डॉ. चौधरी तीतरो के प्रतिष्ठित चौधरी परिवार से थे। वे पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह के भतीजे तथा पांच भाइयों में सबसे बड़े थे।

लंबे समय से अस्वस्थ रहने के बावजूद उन्होंने कभी जनसेवा को त्यागा नहीं। यही उनके सरल स्वभाव, ईमानदार छवि और किसानों की सशक्त आवाज की पहचान थी। वर्ष 2002 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने डॉ. चौधरी को सत्ता से अधिक जनता की चिंता सता रही। उन्होंने राजनीति को लाभ का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और उत्तरदायित्व का साधन बनाया।

उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक और किसान संगठनों में गहरा दु:ख व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे पैतृक गांव तीतरो में किया जाएगा।

Also Read- Deoband : बीएलओ ने मतदाताओं को पढ़कर सुनाई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow