Deoband: चलती कार बनी आग का गोला, सुरक्षित निकाले गए गाड़ी में बैठे लोग। 

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती कार आग का गोला बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समय रहते कार में सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर

Nov 26, 2025 - 19:14
62 Views
Deoband: चलती कार बनी आग का गोला, सुरक्षित निकाले गए गाड़ी में बैठे लोग। 
चलती कार बनी आग का गोला, सुरक्षित निकाले गए गाड़ी में बैठे लोग। 

देवबंद। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती कार आग का गोला बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समय रहते कार में सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकलकर्मियों ने बामुश्किल आग बुझाई।

जनपद मुजफ्फरनगर के गंगा रामपुर निवासी उत्कर्ष गोयल मंगलवार को अपने दो साथियों के साथ देवबंद स्थित रहमत गॉर्डन में हो रहे शादी समारोह शामिल होने के लिए आए थे। देर रात वापस लौटते समय फ्लाईओवर के पिलर नंबर 60 के समीप पहुंचने पर अचानक कार में आग गई, देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इस दौरान मंगलौर रोड पुलिस चौकी इंचार्ज अजब सिंह पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में दमकलकर्मी भी वहां पहुंच गए जिन्होंने बामुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद पता चला है कि कार में सीएनजी किट लगी हुई है उसमें हुई लीकेज के कारण आग लगी है।

Also Read- Lucknow: तिब्बत के राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ में कहा: भारत-तिब्बत सदियों पुराना गुरु-चेला रिश्ता, तिब्बत की आजादी भारत की सुरक्षा के लिए जरूरी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow