Deoband : कासिमपुरा मार्ग ठीक कराने को लोगों ने किया प्रदर्शन, लोगों ने लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री को लिखा पत्र

कासिमपुरा मार्ग स्थित कई कॉलोनियों के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए खस्ताहाल मार्ग के निर्माण की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृ

Aug 12, 2025 - 23:46
 0  49
Deoband : कासिमपुरा मार्ग ठीक कराने को लोगों ने किया प्रदर्शन, लोगों ने लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री को लिखा पत्र
प्रतीकात्मक चित्र

देवबंद : कासिमपुरा मार्ग स्थित कई कॉलोनियों के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए खस्ताहाल मार्ग के निर्माण की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह को पत्र लिखकर जनहित को ध्यान में रखकर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। मंगलवार को काफी संख्या में लोग कासिमपुरा मार्ग पर इकट्ठा हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह से मार्ग को ठीक कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारी राव मसीउल्लाह, पंकज त्यागी, महक सिंह, नवाब, शौकीन, टिंकू, प्रवीण, अकमल राना, चंद्रप्रकाश, नसीम आदि ने कहा कि पिछले लंबे समय से कासिमपुरा मार्ग जर्जर हालत में पड़ा है। जिसमें गहरे गड्ढ़े होने के कारण बारिश का पानी भर जाता है। इससे लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। जबकि उक्त मार्ग से कई कॉलोनियों और गांवों के लोगों का आना जाना होता है। कई शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राएं भी यहीं से गुजरते हैं। उन्होंने राज्यमंत्री से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।

Also Click : Deoband : दारुल उलूम के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, 15 अगस्त से पहले देशभक्ति का जज्बा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow