Deoband : मिशन शक्ति फेज-5 के तहत देवबंद थाने में कार्यक्रम, योगी का प्रसारण देखा
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में समान दर्जा दिलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिब
देवबंद : थाना परिसर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। 20 सितंबर 2025 को लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 का शुभारंभ किया गया। इसी का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी, शिक्षिकाएं, छात्राएं और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में समान दर्जा दिलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। मिशन शक्ति के इस पांचवें चरण में प्रदेश के सभी 1647 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। एसओपी पुस्तिकाओं का विमोचन भी हुआ। यह अभियान नारी सशक्तीकरण को मजबूत करेगा। महिलाओं को भयमुक्त वातावरण में काम करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। उन्हें अपनी ताकत को पहचानना चाहिए। आपात स्थिति में 1090, 112 और 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक रहना चाहिए। किसी प्रकार की हिंसा को सहन नहीं करना चाहिए।
What's Your Reaction?









