Sambhal : 6 घंटे में असमोली पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मौके से शव बरामद किया। एसपी कृष्ण कुमार और एएसपी कुलदीप सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने महज़

By INA News Desk
Sep 20, 2025 - 23:55
578 Views
Sambhal : 6 घंटे में असमोली पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार
6 घंटे में असमोली पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार
Advertisement
Advertisement

थाना असमोली पुलिस ने अपनी तेज़ कार्रवाई से एक बार फिर अपनी दक्षता का परिचय दिया है। महज़ छह घंटे के भीतर पुलिस ने 22 वर्षीय युवक की हत्या का राजफाश कर दिया और हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी अब भी फरार है। मृतक का शव सड़ी-गली अवस्था में एक भट्टे की चिमनी से बरामद किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना के खुलासे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम गुमसानी निवासी मोनू (22) पुत्र जुगेश कुमार 16 सितंबर की रात अपने घर से शिव मंदिर पर आयोजित रामलीला देखने गया था। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवारजन और रिश्तेदारों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। जब मोनू का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने 19 सितंबर को थाना असमोली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। इस बीच 20 सितंबर को पुलिस को मुखबिर की सूचना पर अर्पित से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसने ग्राम खबरी रोड पर स्थित मुस्तकीम के ईंट भट्टे की चिमनी में छिपाया गया शव बरामद कराया। पुलिस ने मौके जांच की। चिमनी के अंदर मिट्टी को हटाया गया तो वहां से एक शव बरामद हुआ। शव की पहचान मोनू के रूप में हुई।

शव सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे यह स्पष्ट था कि हत्या कुछ दिन पहले की गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज होने के बाद कुछ युवकों पर शंका जताई थी। इसी आधार पर पुलिस ने अर्पित (20 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह, निवासी ग्राम गुमसानी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अर्पित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए खुलासा किया कि उसने अपने दो साथियों शोभित पुत्र मलखान सिंह और बॉबी पुत्र नरेश के साथ मिलकर मोनू की हत्या की थी। अर्पित ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को भट्टे की चिमनी में डालकर ऊपर से मिट्टी डाल दी थी, ताकि कोई सबूत न मिले। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मौके से शव बरामद किया। एसपी कृष्ण कुमार और एएसपी कुलदीप सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने महज़ छह घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अर्पित और बॉबी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी शोभित अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मोनू के भाई तुषार सिंह की तहरीर पर थाना असमोली में मुकदमा अपराध संख्या 250/2025 धारा 103(1), 238(क) बीएनएस के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस घटना के खुलासे के बाद ग्राम गुमसानी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मोनू की हत्या ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है।

वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और छह घंटे में हत्या का खुलासा करने के लिए सराहना भी की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

Also Click : Lucknow : सेवा पखवाड़ा के तहत गोपीगंज(भदोही) में विशेष कार्यक्रम आयोजित, प्रभारी मंत्री ए के शर्मा द्वारा सफाई कर्मियों का सम्मान एवं सफाई किट वितरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement