Deoband : पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

महिला चौकी प्रभारी सविता चौधरी ने कॉलेज में साइंस प्रदर्शनी एवं कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया साथ ही कॉलेज की महिला स्टाफ व छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई

Oct 1, 2025 - 23:01
27 Views
Deoband : पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
Deoband : पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

छात्राओं ने मॉडल, प्रोजेक्ट, पोस्ट ड्राइंग के माध्यम से रचनात्मक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जागरूकता का प्रदर्शन किया

देवबंद। पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान, सामाजिक, कंप्यूटर, होम साइंस विषयों पर आधारित शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने मॉडल, प्रोजेक्ट, पोस्ट ड्राइंग के माध्यम से रचनात्मक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जागरूकता का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सौर ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, आदिमानव का जीवन, गांव का परिदृश्य, प्रदूषण नियंत्रण तथा ज्वालामुखी पर्वत आदि की मॉडल एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।महिला चौकी प्रभारी सविता चौधरी ने कॉलेज में साइंस प्रदर्शनी एवं कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया साथ ही कॉलेज की महिला स्टाफ व छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति फेज-5 जागरूकता अभियान की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सबा हसीब सिद्दीकी, मुस्लिम फंड ट्रस्ट के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी, अनस सिद्दीकी, नजर फाउंडेशन के अध्यक्ष नजम उस्मानी, फैजी सिद्दीकी, शैफाली त्यागी, गजाली, शबाना सफी, रुबीना शहजाद आदि मौजूद रहे।

Also Click : ट्रंप ने टैरिफ को बताया सबसे खूबसूरत शब्द, पाक पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ के बीच अमेरिकी नीति में बदलाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow