Deoband : परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्रा की संदेहास्पद स्थिति में जान गई, छानबीन जारी
वह छात्रा तल्हेड़ी बुजुर्ग के राष्ट्रदेव इंटर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। हाल ही में आए परीक्षा परिणाम में मनमुताबिक सफलता न मिलने के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। रात के समय वह अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी, जहां वह बिल्कुल अकेली थी।
देवबंद इलाके के बचीटी गांव में बारहवीं कक्षा की एक छात्रा सबा त्यागी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद से ही वह काफी परेशान चल रही थी। जहां एक तरफ चर्चा है कि उसने फंदा लगाकर अपनी जान दी है, वहीं घरवाले बिजली का झटका लगने को हादसे की वजह बता रहे हैं।
वह छात्रा तल्हेड़ी बुजुर्ग के राष्ट्रदेव इंटर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। हाल ही में आए परीक्षा परिणाम में मनमुताबिक सफलता न मिलने के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। रात के समय वह अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी, जहां वह बिल्कुल अकेली थी। देर रात करीब ढाई बजे जब घरवाले उसके कमरे में गए तो वह मृत हालत में मिली। आसपास के लोगों में यह बात सामने आई कि छात्रा ने तनाव के चलते जान दे दी, लेकिन परिजनों का कहना है कि सबा कपड़ों पर इस्तरी कर रही थी और अचानक तेज करंट लगने से यह हादसा हो गया। उन्होंने किसी भी दूसरी बात से पूरी तरह इनकार किया है। गांव के प्रधान मोमिन त्यागी ने बताया कि सुबह के समय मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Also Click : Lucknow : भविष्य में 21 मिनट में तय होगी दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी, परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी बसें
What's Your Reaction?




