Deoband : निहंग सिखों से मारपीट मामले में शिरोमणि कमेटी ने लिया संज्ञान, पनियाली पहुँचकर पीड़ितों से की मुलाकात

पनियाली के गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब पहुँचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शाखा सिख मिशनरी हापुड़ के प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने कहा कि निहंग सिख भाइयों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय है। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को इस मामले में कड़ी कार्र

Jun 18, 2026 - 08:07
 0  3
Deoband : निहंग सिखों से मारपीट मामले में शिरोमणि कमेटी ने लिया संज्ञान, पनियाली पहुँचकर पीड़ितों से की मुलाकात
Deoband : निहंग सिखों से मारपीट मामले में शिरोमणि कमेटी ने लिया संज्ञान, पनियाली पहुँचकर पीड़ितों से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र के अंतर्गत तल्हेड़ी में निहंग सिखों के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ा संज्ञान लिया है। पुलिस कार्रवाई में देरी के कारण सिख समाज में उपजे आक्रोश और धरने के बाद बुधवार को शिरोमणि कमेटी के प्रतिनिधि ब्रजपाल सिंह ने पनियाली स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुँचकर बाबा रणजीत सिंह, पीड़ित निहंग सिख भाइयों और समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

पनियाली के गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब पहुँचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शाखा सिख मिशनरी हापुड़ के प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने कहा कि निहंग सिख भाइयों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय है। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा सिख समाज के हितैषी रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई में की गई देरी कई तरह के संदेह पैदा करती है। ब्रजपाल सिंह ने बताया कि वे शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह के निर्देश पर यहाँ आए हैं। वे इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अमृतसर मुख्यालय भेजेंगे और शिरोमणि कमेटी इस न्याय की लड़ाई में सहारनपुर के सिख समाज के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

इससे पहले प्रतिनिधि ब्रजपाल सिंह ने मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भाई हरकीरत सिंह और प्रभजोत सिंह से बातचीत कर घटना की पूरी सच्चाई जानी। वहीं, बाबा रणजीत सिंह पनियाली ने कहा कि समाज की एकजुटता और विरोध के कारण ही पुलिस ने अब तक की कार्रवाई की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर बाबा छबेग सिंह, बाबा गुलजार सिंह, देवबंद गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी, श्याम लाल भारती, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा, हरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, मनजोत सिंह, महिपाल सिंह, भाई गुरजंट सिंह और गुरमीत सिंह सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में गौकशी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, दो पिकअप गाड़ियाँ और ग्यारह गोवंश मिले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow