Hathras: डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को सिकंद्राराऊ-कासगंज कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर

Aug 1, 2026 - 23:02
42 Views
Hathras: डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
निरिक्षण करते पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी

हाथरस। अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को सिकंद्राराऊ-कासगंज कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ अमित पाठक भी मौजूद रहे।डीआईजी ने बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट, गश्त, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता से ड्यूटी निभाएं और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, एंटी रोमियो टीम की सक्रियता तथा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कांवड़ियों से संवाद कर सुरक्षा एवं सुविधाओं का फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों और सहयोगात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।

Also Read- Lucknow: दलितों के वोट की खातिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए समाज की बात कर रहे है- डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow