Sitapur: 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत कल पीएम मोदी करेंगे युवाओं से संवाद

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) संगठन द्वारा देशव्यापी "नशा मुक्त युवा

Aug 1, 2026 - 23:08
 0  4
Sitapur: 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत कल पीएम मोदी करेंगे युवाओं से संवाद
नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत कल पीएम मोदी करेंगे युवाओं से संवाद

 रिपोर्ट:-सुरेंद्र मोठी INA NEWS ???? संवाददाता नैमिषारण्य

सीतापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) संगठन द्वारा देशव्यापी "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" चलाया जा रहा है। अभियान के अगले चरण में  माननीय प्रधानमंत्री जी 2 अगस्त 2026 (रविवार) को युवाओं से  संवाद करेंगे। 

जिला स्तर पर आर० एम० पी० पी० जी० कॉलेज में लगभग 200 से अधिक युवा माननीय प्रधानमंत्री जी का युवाओं से संवाद को लाइव देखने और नशा मुक्त भारत की शपथ लेने के लिए एकत्रित होंगे। 
 जनपद सीतापुर के ब्लॉक मिश्रिख में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन श्री अखंड आचार्य स्वामी अचिन्त्यानंद इंटर कॉलेज, नैमिषारण्य (सीतापुर) में प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। जिसमें 50 से अधिक युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन लाइव टीवी के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा "विकसित भारत" के निर्माण में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति की शपथ, जनजागरूकता गतिविधियाँ तथा युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों ने जनपद के युवाओं, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर नशा मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया है।

Also Read- Ravneet Singh Bittu Resigns: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब की राजनीति में नई भूमिका की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।