Hardoi: संविधान दिवस पर बघुआमऊ में युवाओं ने दिखाया जोश- माय भारत ने कराया शानदार आयोजन।
माय भारत हरदोई के तत्वाधान में संडीला के एवरग्रीन इंटर कॉलेज बघुआमऊ रैंसो संडीला में द संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
हरदोई: माय भारत हरदोई के तत्वाधान में संडीला के एवरग्रीन इंटर कॉलेज बघुआमऊ रैंसो संडीला में द संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को संविधान की उद्देशिका पढ़ाई गई और भारत का संविधान विषय पे स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं को संविधान का महत्व, संविधान की विभिन्न समितियों के विषय में जानकारी दी गई।
स्लोगन प्रतियोगिता में रीमा मौर्य प्रथम ,अपूर्वी वर्मा द्वितीय, मुस्कान तृतीय काजल का चौथा स्थान पाया । मुख्य अतिथि अवधेश यादव (शिक्षक) ने संविधान के बारे में बच्चों को बताया। कार्यक्रम में एवरग्रीन इंटर कालेज की उपप्रधानाचार्य अनीता वर्मा, शिक्षिका नफीसा खातून ,व शिक्षक मोहम्मद रिजवान खान मौजूद रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत वालंटियर आसिम अली और मृदुल अवस्थी ने किया। जिसमें महिला मंडल बघुआमऊ की अध्यक्ष बुशरा ख़ान का विशेष योगदान रहा।
Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया हरदोई जेल का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा पर जोर।
What's Your Reaction?











