Sambhal: जिला बार एसोसिएशन सम्भल ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क को सौंपा ज्ञापन, पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग तेज। 

जिला बार एसोसिएशन सम्भल के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास पर पहुंचकर पश्चिम उत्तर

By INA News Desk
Nov 27, 2025 - 17:46
109 Views
Sambhal: जिला बार एसोसिएशन सम्भल ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क को सौंपा ज्ञापन, पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग तेज। 
जिला बार एसोसिएशन सम्भल ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क को सौंपा ज्ञापन, पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग तेज। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: जिला बार एसोसिएशन सम्भल के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास पर पहुंचकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने सांसद से इस मुद्दे को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम एडवोकेट ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर पूरे पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में सांसदों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। हमारी 40 साल पुरानी मांग है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित की जाए, परंतु अभी तक गठन नहीं हो पाया है। जनता और अधिवक्ताओं को न्याय पाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। इसलिए आज सांसद को ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि वह संसद में सवाल उठाएं और इस संबंध में बयान दें।

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अधिवक्ताओं की मांग को जायज़ बताते हुए कहा कि पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। यहां की जनता को इलाहाबाद तक दूर जाना पड़ता है और केसों की पेंडेंसी भी अधिक रहती है, जिससे न्याय में विलंब होता है। पहले भी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने इस दिशा में प्रयास किए थे। मैं भी संबंधित मंत्री को पत्र लिखूंगा और संसद में यह मुद्दा उठाने का पूरा प्रयास करूंगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट बेंच बनने से क्षेत्र के लाखों लोगों को शीघ्र और सुलभ न्याय मिल सकेगा।

Also Read- Sambhal: अवैध अस्पताल पर सिटी मजिस्ट्रेट का छापा, मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था पूरा हॉस्पिटल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow