Ambedkar Nagar News: जिला प्रभारी मंत्री ने की भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक, कार्यक्रमों की सफलता पर जोर। 

जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जिला मुख्यालय के न्यू सर्किट हाउस में डीएम एसपी के साथ जनप्रतिनिधियों और भाजपा ....

By INA News Desk
May 29, 2025 - 20:20
302 Views
Ambedkar Nagar News: जिला प्रभारी मंत्री ने की भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक, कार्यक्रमों की सफलता पर जोर। 
बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री

अंबेडकरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जिला मुख्यालय के न्यू सर्किट हाउस में डीएम एसपी के साथ जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की। कहा कि कार्यक्रमों की सफलता भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम पर निर्भर करता है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के दिशा निर्देशन में शत प्रतिशत कार्यक्रमों को पूर्ण करने का कार्य करते हैं। मंत्री ने कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए गए जनहित के कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संदर्भित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए जाने वाले समस्याओं का समाधान अधिकारी तत्परता से करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बातों को गम्भीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके मान सम्मान से साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि प्रभारी मंत्री के साथ हुई बैठक में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पशु आश्रय निर्माण,किसानों को होने वाले बीज वितरण,नगर पालिका टांडा में भाजपा सभासदों द्वारा सुझाए जाने वाले कार्यों को सूची में शामिल नहीं करने,जिले में निष्क्रिय पड़े युवक मंगल दल की समितियों को सक्रिय करने,बिजली विभाग द्वारा छोटे किसानों के उत्पीड़न और विद्युत वितरण में अनियमितता,पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए जाने वाले कार्यों की अनदेखी की बात बैठक में रखते हुए उसके समाधान का अनुरोध किया गया।

Also Read- Mainpuri News: शादी से इंकार पर युवती को मारी गोली- शादी के लिए युवती को देखने के दौरान दिया घटना को अंजाम।

बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,संजू देवी,अनीता कमल,जय राम विमल, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह,नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह,ओमकार गुप्ता,मनोज मिश्र,डॉ रजनीश सिंह,सुमन पाण्डेय,दिलीप पटेल देव,सुरेश कन्नौजिया,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल,दुर्गा प्रसाद तिवारी,अमर नाथ सिंह,कुलदीप सिंह,केशव प्रसाद श्रीवास्तव सहित मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow