Ambedkar Nagar: हत्या का खुलासा- पत्नी के छूटने पर कलयुगी बेटे ने ही पिता को उतारा था मौत के घाट। 

शादी के बाद पत्नी के छूट जाने से सदमे मे रहता था। वह पत्नी छूटने का कारण अपने पिता को ही मानता था....

By INA News Desk
Sep 26, 2024 - 15:37
234 Views
Ambedkar Nagar: हत्या का खुलासा- पत्नी के छूटने पर कलयुगी बेटे ने ही पिता को उतारा था मौत के घाट। 
पुलिस की गिरफ्त में पिता का हत्यारा पुत्र
अंबेडकरनगर। विगत 5 सितम्बर की रात अपने घर में चारपाई पर सोये अरूण कुमार मिश्र उर्फ नन्हे की हुई बेरहमी से हत्या का जैतपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना का शर्मनाक पहलू यह है कि कलयुगी पुत्र ही रिश्ते को दागदार करते हुए पिता को मौत के घाट उतारा था। इस मामले को लेकर जैतपुर पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल करती रही। पुलिस का प्रयास था कि कहीं कोई निर्दोष न फंस जाए। अन्ततः पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला।
उल्लेखनीय है कि जैतपुर थाना क्षेत्र के दिनकरपुर,मन्धरपुर गांव  निवासी अरूण कुमार उर्फ नन्हे मिश्रा की उस समय हत्या हुई थी जब उनकी पत्नी और एक पुत्र दिल्ली गए हुए थे। 5 सितम्बर की रात भोजन करके अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे तभी किसी अज्ञात के द्वारा सोते हुए उन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया था। सुबह जब उनके परिजन जगाने गए तो मौके की हालत देखकर होश उड़ गए थे। जैतपुर पुलिस ने इस प्रकरण मे कई संदिग्धों से पूछताछ किया लेकिन कुछ हाथ नही लग सका था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस  हत्यारे तक पहुची परन्तु उसे त्रयोदश संस्कार का इन्तजार था। तेरही समाप्त होते ही पुलिस ने मृतक के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि आरोपी अनुराग उर्फ अन्नू मानसिक विक्षिप्त है और शादी के बाद पत्नी के छूट जाने से सदमे मे रहता था। वह पत्नी छूटने का कारण अपने पिता को ही मानता था।जिसके चलते क्रूर होकर घटना को अंजाम दिया। इस प्रकरण में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 191/2024 धारा 103(1)बी एन एस से संबंधित अभियुक्त अनुराग मिश्रा पुत्र स्व अरूण कुमार मिश्रा निवासी मंधरपुर दिनकरपुर थाना क्षेत्र जैतपुर को मंधरपुर मंदिर नदी के पास से गिरफ्तार किया। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम मे जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृष्ण चंद शुक्ल, हेड कांस्टेबल रामजीत यादव , कांस्टेबल अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow