Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर की बेटी अनुष्का सिंह सीमा सुरक्षा बल में शामिल, एक साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद घर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

अनुष्का ने बताया कि परिवार में बचपन से ही उन्हें देशभक्ति की शिक्षा मिली। उनके स्वर्गीय दादा बाबा हनुमान सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े थे और जीवनभर राष्ट्रीय स्वयंसेवक

Jan 8, 2026 - 00:38
34 Views
Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर की बेटी अनुष्का सिंह सीमा सुरक्षा बल में शामिल, एक साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद घर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत
Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर की बेटी अनुष्का सिंह सीमा सुरक्षा बल में शामिल, एक साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद घर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

अंबेडकरनगर जिले के टांडा क्षेत्र के मीरानपुरा निवासी सामाजिक और शैक्षिक कार्यकर्ता दिनेश नारायण सिंह की बेटी अनुष्का सिंह ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल में शामिल होकर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।

एक साल के कठोर शारीरिक और सैन्य प्रशिक्षण के बाद अनुष्का घर लौटीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रशिक्षण के लिए उन्हें बैकुंठपुर सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में रहना पड़ा। इस दौरान उन्हें विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया।

अनुष्का ने बताया कि परिवार में बचपन से ही उन्हें देशभक्ति की शिक्षा मिली। उनके स्वर्गीय दादा बाबा हनुमान सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े थे और जीवनभर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे। पिता दिनेश नारायण सिंह शिक्षक होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। दोनों बड़ी बहनें स्काउट गाइड से जुड़ी हैं और उन्हें राज्यपाल से पुरस्कार मिल चुके हैं। मां प्रतिभा सिंह ने भी समय-समय पर उत्साह बढ़ाते हुए उनकी तैयारी में हर तरह का सहयोग किया।

इन सभी के मार्गदर्शन में बचपन से देशभक्ति की भावना विकसित हुई। बीएससी करते समय एनसीसी में परिश्रमपूर्वक भाग लेकर उन्होंने सी सर्टिफिकेट प्राप्त किया। बी एन के बी पीजी कॉलेज अकबरपुर से बीएड प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के बाद ही उनका चयन सीमा सुरक्षा बल की जनरल ड्यूटी के लिए हो गया। अनुष्का सिंह ने कहा कि भारत माता की सीमाओं की रक्षा करते समय यदि उन्हें अपना बलिदान भी देना पड़े तो वे सदैव तैयार रहेंगी।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow