Ambedkarnagar : रोडवेज बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों ने बस को घेरा

मृतक की पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुर्की दाउदपुर गांव निवासी राम अजोर उर्फ खुल्ली (60) और उनकी पत्नी प्रेमा देवी के रूप में हुई है। राम अजोर गांव के कोटेदार थे। रविवार सुबह करी

By INA News Desk
Dec 1, 2025 - 23:48
368 Views
Ambedkarnagar : रोडवेज बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों ने बस को घेरा
Ambedkarnagar : रोडवेज बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों ने बस को घेरा
Advertisement
Advertisement

अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने बाइक पर सवार एक दंपति को कुचल दिया, जिससे पति-पत्नी दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुर्की दाउदपुर गांव निवासी राम अजोर उर्फ खुल्ली (60) और उनकी पत्नी प्रेमा देवी के रूप में हुई है। राम अजोर गांव के कोटेदार थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे वे अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर बनगांव डिहवा स्थित अपने खेत देखने जा रहे थे। कुर्की बाजार के पास जैसे ही वे पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बस के नीचे आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक के चिथड़े उड़ गए जबकि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बस को घेर लिया और तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाल ली। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया।

घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement