लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य मुठभेड़ में ढेर- हापुड़ में STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, इनामी बदमाश नवीन कसाना मारा गया। 

प्राप्त जानकारी अनुसार एसटीएफ नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक आर के मिश्रा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली स्पेशल सेल एवं एसटीएफ ...

May 29, 2025 - 20:15
 0  39
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य मुठभेड़ में ढेर- हापुड़ में STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, इनामी बदमाश नवीन कसाना मारा गया। 

हापुड़ के आनंद विहार स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा इकाई एवं दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को बुधवार देर रात्रि मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी पर हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट मकोका आदि जघन्य अपराधों में 20 मुकदमे दर्ज थे। जबकि दो मामलों में मृतक को सजा भी हो चुकी है। पुलिस जानकारी में आरोपी को पहचान नवीन कसाना के रूप में हुई है।

जोकि गाजियाबाद जनपद के लोनी का रहने वाला था। नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था। जिस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह गैंग के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हाशिम बाबा के साथ मिलकर दिल्ली और उत्तरप्रदेश में अपराध करता था। नवीन ने कई हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाया था। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक नोएडा इकाई ने पत्रकारों को बताया कि नवीन हापुड़ में कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्वेश्य से आया था। बता दें मुठभेड़ के दौरान नवीन का एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस सघन कांबिंग कर रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार एसटीएफ नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक आर के मिश्रा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली स्पेशल सेल एवं एसटीएफ को मुखबिर खास से एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली में वांछित/फरार आरोपी हापुड़ में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने आने वाला है। जोकि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पश्चिमी उत्तरप्रदेश व दिल्ली में सक्रिय बाबा हाशमी ग्रुप का एक सक्रिय सदस्य है। मुखबिर खास की सूचना के आधार पर हापुड़ पुलिस से संपर्क किया गया। इसी कड़ी में निजामपुर बाईपास पर चैकिंग अभियान चलाया गया। देर रात्रि करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को आते देखा गया जोकि पुलिस की चैकिंग देखकर आनंद विहार में मोटरसाइकिल से फरार होने का प्रयास करने लगे।

जिसका टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने अपने आप को घिरता देख कर टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में एक आरोपी को दो गोलियां लगी। वहीं घायल का दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। फायरिंग के दौरान एक एसटीएफ के जवान को एवं एक दिल्ली स्पेशल सेल के जवान अंकुर व विजेंद्र को भी गोली लगी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आरोपी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जवानों का इलाज जारी है। मृत आरोपी की पहचान नवीन कसाना निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य था। जोकि दिल्ली के थाना फर्श बाजार से हत्या और मकोका के केस में वांछित चल रहा था।

Also Read- Mainpuri News: शादी से इंकार पर युवती को मारी गोली- शादी के लिए युवती को देखने के दौरान दिया घटना को अंजाम।

  • आरोपी पर 20 मुकदमे हैं दर्ज

 एसटीएफ टीम के द्वारा मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की लिस्ट जारी की गई है। जिनमें दिल्ली उत्तरप्रदेश में 20 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें मकोका के दो, हत्या के चार, गैंगस्टर, किडनैपिंग समेत अन्य संवेदनशील मुकदमे शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नोएडा इकाई के मुताबिक नवीन से बहुत ही अच्छी क्वालिटी 32 बोर की पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। 

  • घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम व तीन थानों की पहुंची पुलिस 

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर के मुताबिक यूपी एसटीएफ एवं दिल्ली स्पेशल सेल की मुठभेड़ की सूचना पर कोतवाली नगर, कोतवाली पिलखुवा एवं बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उपयुक्त प्रकाश नहीं होने पर गाड़ियों की रोशनी एवं टॉर्च की रोशनी में फॉरेंसिक टीम ने सबूत एकत्रित किए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।