Barabanki News: जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनता दर्शन शिकायतों के निस्तारण हेतु की समीक्षा बैठक। 

जनहित के सरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के...

May 29, 2025 - 20:06
82 Views
Barabanki News: जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनता दर्शन शिकायतों के निस्तारण हेतु की समीक्षा बैठक। 

बाराबंकी। जनहित के सरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त समस्याएं सीधे जनविश्वास से जुड़ी होती हैं, अतः इनका समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, उसके निस्तारण की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें त्वरित गति से निस्तारित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी प्रकरण में तकनीकी या विभागीय जटिलताएं हैं, तो उनकी सूचना शिकायतकर्ता को दी जाए और समाधान हेतु सभी आवश्यक विकल्पों पर कार्य किया जाए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या टालमटोल किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

Also Read- Ayodhya News: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 40 करोड़ का नया प्लॉट खरीदा, सरयू प्रोजेक्ट के पास चौथी प्रॉपर्टी।

समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण सिंह, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी रामसनेहीघाट सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow