Ayodhya News: अयोध्या की गरिमा पर सवाल- लता मंगेशकर चौक में अश्लील रील्स, उत्तेजक डांस वीडियो वायरल।

रामनगरी का प्रमुख स्थल लता मंगेशकर चौक अब युवाओं और रीलबाजों के लिए मनोरंजन का केंद्र बन गया है। यहां दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर अश्लील...

May 29, 2025 - 19:46
76 Views
Ayodhya News: अयोध्या की गरिमा पर सवाल- लता मंगेशकर चौक में अश्लील रील्स, उत्तेजक डांस वीडियो वायरल।

अयोध्या। रामनगरी का प्रमुख स्थल लता मंगेशकर चौक अब युवाओं और रीलबाजों के लिए मनोरंजन का केंद्र बन गया है। यहां दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और रील बनाए जा रहे हैं, जिससे अयोध्या की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। 

लता मंगेशकर चौक, जिसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने भी अपनी यात्रा के दौरान सेल्फी लेने का अवसर दिया था, अब स्थानीय और बाहरी युवाओं द्वारा अश्लील डांस और अभद्रता के कारण चर्चाओं में है। यहां तक कि, वीडियो में महिला खड़ी होकर वीणा चौक पर अश्लील डांस करती दिखी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राम की पैड़ी और अन्य प्रमुख घाटों के आसपास भी वीडियो और फोटो खींचने वालों की भारी भीड़ लगी रहती है, जो दिनभर रील और सेल्फी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इससे पहले भी राम की पैड़ी में ऐसे ही अश्लील वीडियो के मामले सामने आए थे, जिसमें केस दर्ज हुआ था।

Also Read- Ayodhya News: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 40 करोड़ का नया प्लॉट खरीदा, सरयू प्रोजेक्ट के पास चौथी प्रॉपर्टी।

स्थानीय नागरिकों और आगंतुकों का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को धूमिल कर रही हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर मूकदर्शक बनी हुई है, और किसी ठोस कार्रवाई का सामना नहीं कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow