Ayodhya News: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 40 करोड़ का नया प्लॉट खरीदा, सरयू प्रोजेक्ट के पास चौथी प्रॉपर्टी। 

सूत्रों के अनुसार, बच्चन पहले भी इसी क्षेत्र में 54,000 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीद चुके हैं और 14.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसके अलावा...

May 29, 2025 - 19:36
65 Views
Ayodhya News: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 40 करोड़ का नया प्लॉट खरीदा, सरयू प्रोजेक्ट के पास चौथी प्रॉपर्टी। 

अयोध्या। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर अयोध्या में अपनी प्रॉपर्टी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महानायक ने हाल ही में अयोध्या में करीब 25,000 स्क्वायर फीट का एक नया प्लॉट खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह ज़मीन अयोध्या में सरयू नामक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के पास स्थित है, जहां अमिताभ पहले भी निवेश कर चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, बच्चन पहले भी इसी क्षेत्र में 54,000 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीद चुके हैं और 14.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसके अलावा, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले उन्होंने 5,372 स्क्वायर फीट की ज़मीन भी 4.54 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इस तरह, यह अयोध्या में उनका चौथा बड़ा निवेश माना जा रहा है।

Also Read- Gonda News: बभनजोत में दो अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा- ₹1.15 लाख की दवाएं सीज, चार नमूने जांच को भेजे।

कुछ समय पहले यह भी खबर आई थी कि अमिताभ ने बॉलीवुड प्रोड्यूसर आनंद पंडित की एक रियल एस्टेट कंपनी में 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हालांकि, अब तक अभिनेता की ओर से इन निवेशों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।बॉलीवुड से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में एक मेमोरियल बनाने की योजना पर भी विचार कर रहे हैं। ऐसे में उनका अयोध्या प्रेम और निवेश दोनों ही आने वाले समय में और चर्चा में आ सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow