Ayodhya News: एसएसपी का सनसनीखेज खुलासा- 12 बीघा जमीन के लिए मां-बेटे की हत्या, दोस्त ने रची खूनी साजिश। 

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हत्या की साजिश मृतक की रिश्तेदार कृष्णावती ने रची, जो जमीन विवाद में अपने बेटे अरविंद यादव और उसके दोस्तों ....

By INA News Desk
May 28, 2025 - 17:25
99 Views
Ayodhya News: एसएसपी का सनसनीखेज खुलासा- 12 बीघा जमीन के लिए मां-बेटे की हत्या, दोस्त ने रची खूनी साजिश। 

अयोध्या के तारून थाना क्षेत्र के बारा गांव में रिटायर्ड अमीन कर्मराज यादव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 72 घंटे में सुलझा ली। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हत्या की साजिश मृतक की रिश्तेदार कृष्णावती ने रची, जो जमीन विवाद में अपने बेटे अरविंद यादव और उसके दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

कर्मराज ने कृष्णावती के ससुर से 12 बीघा जमीन बैनामा करवाई थी, जिसके हिस्से को लेकर विवाद था। 19 मई को ट्यूबवेल पर सोते समय कर्मराज की धारदार हथियार से हत्या की गई। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णावती और आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

 Also Read- Ballia News: बलिया में पुलिस मुठभेड़:- दो बदमाश घायल, तीन फरार।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। वहीं कृष्णावती का बेटा अरविंद यादव और उसका एक अन्य दोस्त आदर्श सिंह पुलिस की कस्टडी में हैं, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी कर मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस टीम की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए एसएसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow