Ayodhya News: एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन। 

अरबपति कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आगामी जून में भारत दौरे के दौरान अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान वे राम...

May 28, 2025 - 17:13
60 Views
Ayodhya News: एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन। 

अयोध्या। अरबपति कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आगामी जून में भारत दौरे के दौरान अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान वे राम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। एरोल मस्क की यह यात्रा न केवल व्यापारिक उद्देश्यों से जुड़ी है, बल्कि उनके भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रति झुकाव को भी दर्शाती है।

एरोल मस्क भारत की घरेलू ईवी चार्जिंग कंपनी सर्वोटेक पावर सिस्टम्स के वैश्विक सलाहकार बोर्ड का हिस्सा हैं। कंपनी और दौरे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, उनकी पांच दिवसीय भारत यात्रा 1 जून से शुरू होकर 6 जून तक चलेगी, जिसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। विशेष रूप से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्वोटेक द्वारा एक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें एरोल मस्क की सहभागिता प्रस्तावित है। इसी यात्रा के दौरान वह अयोध्या आकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।

Also Read- UP News: इंटरनेशनल फिल्म सिटी में बनने वाले फिल्म इंस्टीट्यूट में यूपी के युवाओं को मिलेगी वरीयता।

सूत्रों ने बताया कि अयोध्या दौरा मस्क की भारत की आध्यात्मिक परंपराओं में रुचि और धार्मिक आस्था को दर्शाता है। उनके दौरे से अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर सुर्खियों में आने का अवसर मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow