Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 115 शिकायतें,  04 बच्चों को बाल सेवा योजना का दिया लाभ। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 115 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके

By INA News Desk
Oct 13, 2025 - 18:20
33 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 115 शिकायतें,  04 बच्चों को बाल सेवा योजना का दिया लाभ। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 115 शिकायतें,  04 बच्चों को बाल सेवा योजना का दिया लाभ। 

हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 115 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो।

जन सुनवाई के दौरान आज 01 व्यक्ति का राशन कार्ड बनाया गया, 01 व्यक्ति को वृद्वावस्था पेशन योजना से जोड़ा गया, 03 महिलाओं को निराश्रित महिला पेशन योजना से जोड़ा गया, 04 बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया तथा एक महिला को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भाष्कर व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Also Read- Hardoi : हरदोई में एसपी अशोक कुमार मीणा ने थाना अतरौली और बेनीगंज का अचानक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow